पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को अफीम की बड़ी खेप बरामद हुई है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक शख्स को अफीम की 50 लाख टैबलट्स के साथ गिरफ्तार किया है। NCB द्वारा इन गोलियों की कीमत 2 करोड़ आकीं गई है। बरामद की गई गोलियों में 17 से 20 लाख गोलियां कामिनी की है जबकि 2000 डिब्बों में बाकी गोलियां बरामद की गई है।
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यह गोलियां अमृतसर के एक नामी दवाइयों के डीलर के यहां से बरामद की है। पुलिस और NCB की ज्वाइंट रेड में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि चुनावों से पहले इतनी बड़ी संख्या में अफीम के टैबलट्स का मिलना पंजाब में फैले नशे के कारोबार को दिखाता है। पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इतनी बड़ी खेप का मिलना सत्ताधारी पार्टी के लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।