फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलाने के नाम पर बाप-बेटे ने 8 लाख ठगे

Fri, 24 Jul 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-49 पिंक रोज सोसायटी में फ्लैट दिलाने के नाम पर पिता और बेटे ने आठ लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर 50 निवासी गुरप्रीत सिंह चढ्ढा का आरोप है कि दोनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर 50 निवासी गुरप्रीत सिंह चढ्ढा ने सेक्टर 34 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2007 में उसकी मुलाकात सेक्टर 50 निवासी कुलवंत सिंह और बेटे जगजीत सिंह से हुई थी। कुलवंत सिंह ने खुद को पिंक रोज सिटी सोसायटी का प्रधान बताया था और कहा था कि उसका सोसायटी में फ्लैट है।

वह उस फ्लैट को बेचना चाहता है। गुरप्रीत सिंह ने सोसायटी में जाकर फलैट देखा और पंसद आ गया। सात नवंबर 2007 को गुरप्रीत सिंह ने कुलवंत और उसके बेटे जगजीत सिंह से फ्लैट का सौदा 15 लाख 60 हजार रुपये में कर दिया। उन्होंने आठ लाख रुपये बयाना दे दिया।
विज्ञापन


बाद में जब गुरप्रीत सिंह फ्लैट की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने को कहा तो दोनों बहाना बनाने लगे। उन्होंने फ्लैट के कागजात चेक किए तो पता चला कि कुलवंत और उसका बेटे के नाम तो खरीदा गया फ्लैट नहीं है। उन्होंने तुरंत रुपये मांगे तो दोनों ने साफ इंकार कर दिया।

वहीं शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस ने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर बाप कुलवंत और बेटे जगजीत सिंह पर मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें