फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansa News: 28 एकड़ शामलात जमीन लोगों के नाम की, नायब तहसीलदार व रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 01:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

विजिलेंस ने फर्जी तरीके से जमीन के मालिक बनाए गए सभी लोगों को भी इस केस में नामजद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को मानसा के सरदूलगढ़ के नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह व रिटायर्ड पटवारी जगजीत सिंह जग्गा को गिरफ्तार किया है। बलविंदर सिंह (तत्कालीन कानूनगो) और जगजीत सिंह पर आरोप है कि 2005-06 में बठिंडा जिले की तहसील नथाना के गांव सेमा की करीब 28 एकड़ शामलात जमीन निजी लोगों के नाम कर उन्हें मालिक और खुदकाश्त बना दिया। 

विज्ञापन


विजिलेंस विभाग की पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने जमीन के मालिक बनने के बाद कई बैंकों से लाखों रुपये के लोन भी ले लिए। विजिलेंस की जांच में बलविंदर सिंह और जगजीत सिंह जग्गा के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ने फर्जी तरीके से जमीन के मालिक बनाए गए सभी लोगों को भी इस केस में नामजद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें