फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का दिया झांसा फिर किया दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती हुई महिला, गर्भपात का दबाव बना रहा आरोपी

Thu, 01 Jun 2023 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के गांव भी गई थी। वहां सभी ने उसे मारने के लिए लाठियां उठा ली थी। यहां तक कि उसके चाचा ने कमरे में आकर थप्पड़ भी मारा और उसका फोन भी छीन लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला सात महीने की गर्भवती है। आरोपी पक्ष उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। शिकायत पर आरोपी बॉयफ्रेंड परविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के खिलाफ मटौर थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 2020 में नौकरी की तलाश में मोहाली आई थी। यहां उसकी दोस्ती आरोपी परविंदर सिंह से हो गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और एक साथ कमरा लेकर रहने लगे। जहां आरोपी परविंदर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे पठानकोट ले गया और वहां पर अपना काम करने लगा। 

पीड़िता के कई बार कहने पर भी आरोपी ने उसे अपने घरवालों से नहीं मिलाया और टाल-मटोल करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। मार्च 2023 में वह मोहाली लौटे। जहां आरोपी के चाचा उनके पास आए। उन्होंने उसे परविंदर से दूर रहने को कहा और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को सारी घटना की जानकारी दी। दोनों परिवारों ने इस मामले में बातचीत भी की लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने शादी से मना कर दिया। इतना ही नहीं वह उस पर गर्भपात करने का भी दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन


मलयेशिया के नंबर से घर पर करवाता था बात: पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी। नजदीकियां बढ़ने के बाद साथ रहने लगे थे। आरोपी उसके घरवालों से उसे सीधा फोन पर बात नहीं करने देता था। वह किसी इंटरनेशनल नंबर से घर पर कॉल करवाता था और घरवालों को यह कहने के लिए कहता कि वह मलयेशिया चली गई है और यहां पर सुरक्षित है। जब आरोपी के घरवाले उसे परेशान करने लगे तब उसने अपने परिवार को बताया कि वह मलयेशिया नहीं बल्कि मोहाली में है। इसके बाद परिवार ने आरोपी के घरवालों से बात की।

पीड़िता ने बताया कि वह परविंदर के गांव भी गई थी तो वहां सभी ने उसे मारने के लिए लाठियां उठा ली थी। यहां तक कि उसके चाचा ने उसके कमरे में आकर थप्पड़ भी मारा और उसका फोन छीन लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें