फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेकः कैदी समझकर पुलिस ने कार पर की फायरिंग, महिला की मौत

Mon, 28 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कैदी समझकर एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस फायरिंग में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाभा जेल पर हमले के बाद हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इस दौरान एक कार को जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार भगा दी। यह देखकर पुलिस ने उस पर फायरिंग कर दी। पंजाब में पटियाला की सीमा से सटे गांव धर्मेड़ी में हुई इस गोलीबारी में चार लोगों को गोली लगी।

गोली लगने से कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कार सवार युवतियां भांगड़ा ग्रुप में शामिल थी

गन शॉट
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पटियाला के नाभा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में आतंकियों के भागने के बाद पुलिस ने हरियाणा की सीमा को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस सीमा पर इधर-उधर जा रही गाड़ियों को चेक कर रही थी।

इसी दौरान एक कार पटियाला से हरियाणा की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने कुछ दूर तक गाड़ी का पीछा किया, लेकिन फिर भी कार चालक ने ब्रेक नहीं लगाया।

इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी। इसमें बताया जा रहा है कि एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवतियां भांगड़ा ग्रुप में शामिल थी और किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने ले जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें