फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव फूंका और खुद को भी लगा ली आग

Fri, 17 Jun 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुधियाना के गांव ठक्करवाल में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मिट्टी का तेल डालकर शव को आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने इस मामले में स्वर्ण सिंह (42) के बेटे अमनदीप सिंह के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी चौकी ललतों कलां के इंचार्ज एएसआई जगतार सिंह ने कहा कि स्वर्ण सिंह राजमिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी गुरमीत कौर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दिहाड़ी मजदूरी करती थी। दोनों का एक बेटा और बेटी हैं। स्वर्ण सिंह शराब पीने का आदी था। जिस कारण उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को भी स्वर्ण सिंह ने शराब पी रखी थी। जब वह घर आया तो गुरमीत कौर ने उसे शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर स्वर्ण सिंह ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी।

दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि स्वर्ण सिंह ने घर में पड़े लकड़ी के डंडे को गुरमीत के सिर पर मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। डंडा लगते ही गुरमीत कौर नीचे गिर गई और कुछ समय बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्वर्ण सिंह ने मिट्टी का तेल उठाया और गुरमीत कौर के शव पर डाल कर उसे आग लगा ली। इसके बाद स्वर्ण सिंह ने खुद पर भी मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली।
विज्ञापन


स्वर्ण के चीखने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। स्वर्ण सिंह को पुलिस ने सिविल अस्पताल दाखिल कराया, जहां वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। जगतार सिंह ने कहा कि आरोपी स्वर्ण सिंह के बेटे के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें