फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Fri, 22 Apr 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी पवन शर्मा का कहना है कि जांच जारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी अशोक काका की शुक्रवार सुबह रोहतक में सैर करते समय पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


तीन हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों हमलावर पैदल ही हथियार हाथ में लहराते हुए भाग निकले। रोहतक पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  रोहतक के डबल पार्क में शुक्रवार सुबह अचानक ही उस समय सनसनी फैल गई जब तीन हमलावरों ने कांग्रेस नेता अशोक काका को गोली मार दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे अशोक काका सैर कर रहे थे।

इसी दौरान तीन हमलावर आए और काका को पहले एक गोली मारी। जब वे नीचे गिर गए और उन्हें नजदीक से दो गालियां मारी गई। इसके बाद तीनों हमलावर पैदल ही वहां से फरार हो गए। अशोक काका की मौके पर मौत हो गई। उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया, लेकिन डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अशोक काका को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नजदीकी माना जाता है। जिस समय काका को पार्क में गोली मारी गई तब आसपास भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन कोई भी न तो उन्हें बचाने और न ही हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आया। सूचना के बाद रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ज्यादातर लोगों ने घटना के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी होने से इंकार ही किया। लेकिन एक चश्मदीद महिला सामने आई। उसने भी हमलावरों को गोली मारते तो नहीं देखा, लेकिन भागते हुए जरूर देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें