जींद के गांव सफाखेड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक युवक का शव कुंए में तैरता देखा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुंए से बाहर निकाला।
छानबीन में उसकी जेब से आई कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम रामरमेहर और पता उपमंडल नरवाना के गांव थुआ लिखा था। मृतक के शव पर तेजधार हथियार के निशान थे। आसपास के इलाके की छानबीन की गई तो पता चला कि कुछ दूरी पर शराब के ठेके पर लूटपाट हुई है।
पूछताछ़ की तो सामने आया कि देर रात शराब के ठेके पर कुछ युवक आए थे। उन्होंने पहले ठेके पर लूटपाट की। उसके बाद राममेहर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। उन्होंने शव को कुछ दूरी पर बने कुएं में फेंक दिया। उचाना थाना पुलिस एसएचओ सोमबीर ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट और हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।