फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश हत्याकांडः सनसनीखेज खुलासा करेगी पुलिस

Sat, 23 Nov 2013 05:16 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में रहने वाली राकेश कुमारी की हत्या महज एक्सीडेंट नहीं, उसकी बेदर्दी से हत्या की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की थ्योरी पर यकीन किया जाए तो दोनों युवकों ने जो जानकारी दी है, उसमें मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मेल नहीं खा रही।

युवकों का कहना है कि राकेश कुमारी को ट्रक ने कुचला, जबकि पोस्टमार्ट रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत छाती में फ्रैक्चर और दम घुटने से पहले हुई बाद में सिर कुचला गया।

पुलिस यह मान के चल रही है कि टी-प्वाइंट पर जरूर बहस हुई होगी और महिला का गला दबा कर उसे ट्रक के आगे फेंक दिया होगा।

मामले में करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की गई।

इनमें वह प्रापर्टी डीलर भी शामिल है, जिसके पास राकेश कुमारी काम करती थी। पुलिस के अनुसार उन दो युवकों जिनके मोबाइल नंबर वीरवार रात राकेश कुमारी के साथ-साथ चल रहे थे उनसे पूछताछ से सारा केस खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक बद्दी निवासी गुलशन है, जो चंडीगढ़ में ड्राइवर की नौकरी करता है और दूसरा जीरकपुर निवासी मोनू है, जो एक कारखाने में वर्कर है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्हें कहीं से राकेश कुमारी का नंबर मिला था। फोन पर उसने खुद को शिखा बताया था।

वीरवार को जब दोनों ने उससे संपर्क किया तो पहले उसने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-22 बुलाया और फिर मोहाली के पास फर्नीचर मार्केट में। उन्होंने उसे वहां से गाड़ी में लिया और तीनों काफी देर तक गाड़ी में ही घूमते रहे।

रात करीब दस बजे वे पंचकूला पहुंचे तभी उसके बेटे का फोन आया। उसके बाद उसने मोरनी चलने को कहा। मोरनी टी प्वाइंट पर बे रुके तो बहस हो गई।

शिखा अपने घर फोन करने लगी तो तेजी से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके बाद वह दोनों वहां से भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें