फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः पड़ोसी के घर से आ रही थी रोने की आवाज, जाकर देखा तो उड़े होश, बिस्तर पर मिली लाश

Wed, 04 Dec 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बठिंडा कैंट की गोबिंद कालोनी में रहने वाले सेना के सिपाही की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद थाना कैंट पुलिस ने मृतका रजनी पत्नी गोपाल सिंह के पड़ोसी लांसनायक किशनपाल के बयान पर सिपाही के बडे़ भाई राम सिंह, छोटे भाई श्याम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


लांसनायक किशनपाल ने बताया कि सिपाही गोपाल सिंह अपनी पत्नी रजनी के साथ उनके पड़ोस में गोबिंद कालोनी के अंदर रह रहा था। सोमवार रात जब उनके पड़ोस में रहने वाले गोपाल के घर से रोने की आवाज आने लगी तो वह तुरंत उनके घर के अंदर चला गया। 

वहां पर उसने देखा के सिपाही की पत्नी रजनी का शव बेड पर पड़ा था और उसके जेठ राम सिंह, देवर श्याम सिंह पास में खडे़ हुए थे। बयानकर्ता ने बताया कि उक्त जेठ एवं देवर ने मिलकर सिपाही की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। थाना कैंट के एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने लांसनायक किशनपाल के बयान पर आरोपी जेठ राम सिंह और देवर श्याम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें