फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कार-बाइक नहीं दी तो मेरी बहन को मार डाला'

Fri, 17 Oct 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-पिहोवा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में गाड़ी और बाइक नहीं मिली इसलिए मेरी बहन को जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला। ये आरोप मृतका के भाई ने मलेशिया में नौकरी करने गए जीजा और बहन के देवर सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक हत्या के आरोपी काफी समय से गाड़ी और बाइक की डिमांड कर रहे थे। वह ये डिमांड वे पूरी नहीं कर सके और इसी कारण से इन्होंने उसकी बहन को मार डाला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अजीत नगर अधोया निवासी सुखविंदर सिंह ने पिहोवा थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहन बिंद्र को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार बहन बिंदर कौर की शादी फरवरी 2011 में बाखली प्लॉट नंबर-4 निवासी सतनाम सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन

होश में आने पर बहन ने खोला राज

कुछ समय बाद ही उसकी बहन पर ससुर दलजीत सिंह, सास रणविंदर कौर, ननद रिंपी कौर व देवरानी सोनी कौर उसे मायके से कार व बाइक लाने के लिए दबाव डालने लगे और 16 अक्तूबर को उन्होंने बिंदर को जहरीला पदार्थ पिला दिया।

पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुखविंदर के अनुसार बिंद्र ने जब उन्हें गाड़ी और बाइक मांगे जाने की बात बताई थी, तो ससुराल पक्ष को समझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई। इन पंचायतों के बावजूद बिंद्र का ससुराल वाले नहीं माने और अपनी जिद पर अडे़ रहे।

पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर ने बताया है कि 16 अक्तूबर को उनके पास फोन आया था कि बहन बिंद्र की हालत नाजुक है और उसे पिहोवा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। यह सूचना मिलने पर वे परिवार सहित अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बिंद्र बिहोश मिली।

होश आने के बाद बिंद्र ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न किए होने पर ससुर दलजीत सिंह, सास रणविंदर कौर, ननद रिंपी कौर और देवरानी सोनी कौर ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया है। इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। सुखविंदर ने बताया कि बहन द्वारा किए खुलासे के बाद वे उसे कैथल निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मलेशिया से पति और देवर दे रहे थे धमकी

मृतका के भाई ने बताया कि उसका जीजा सतनाम सिंह व बहन का देवर हरबंस सिंह मलेशिया में है। दोनों ने अपने परिजनों को समझाने का कभी प्रयास नहीं किया, उल्टा वह उनका साथ देते रहे।

शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह के अनुसार उसके जीजा सतना सिंह भाई हरबंस सिंह के साथ मिलकर मलेशिया से ही धमकाता रहा। दोनों ने उसकी बहन को गाड़ी और बाइक नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

थाना प्रभारी पिहोवा ने बताया कि मृतका के भाई सुखविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ससुर दलजीत सिंह, सास रणविंदर कौर, ननद रिंपी कौर, देवरानी सोनी कौर, पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें