जिस पिता ने उंगली पकड़ चलना सिखाया, जब मोहब्बत हुई तो वे खटकने लगे और बेटी ने उनका कत्ल करवा दिया। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब गांव बल्ल के हेड कांस्टेबल की कातिल उनकी अपनी बेटी निकली।
पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए बेटी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गांव के बाहर डेरे पर रहने वाले हेड कांस्टेबल पलविंदर सिंह की गत 29 अगस्त की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जसदीप सिंह एसएसपी गुरदासपुर ने पुलिस टीम का गठन करके कत्ल का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस टीम में एस.पी गुरदासपुर प्रदीप मलिक, डीएसपी एडी सिंह थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह मान शामिल थे।
पुलिस ने सख्ती की तो बेटी ने कबूल लिया गुनाह
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर, बेटी हरमीत कौर और पड़ोसियो से सख्ती से पूछताछ की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी ए.डी सिंह ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की बेटी हरमीत कौर ने अपने पिता का कत्ल कबूल किया।
मृतक की बेटी ने बताया कि उसके प्रेम संबंध गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह मुहल्ला करतार नगर जी.टी रोड बटाला के साथ थे। जिसका उसके पिता को पता चल गया था और वह उसे अपने प्रेमी से मिलने से रोकता था, जो कि हरमीतकौर उसके प्रेमी को गवारा नही था।
इस लिए अपने रास्ते के रोड़े को हटाने के लिए हरमीत कौर उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह गोपी और उसके एक साथी मनजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव सपरा (कलानौर) ने मिलकर पलविंदर सिंह का कत्ल कर दिया। हरमीतकौर की निशानदेही पर उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह और मनजिंदर सिंह को गांव दोस्तपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।