फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल के एकतरफा प्यार में उठाया खौफनाक कदम

Thu, 15 Jan 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
6 साल के एकतरफा प्यार के बाद गुरमीत इतना खौफनाक कदम उठा लेगा, ऐसा अमनदीप ने भी नहीं सोचा था। अमनदीप जब 12वीं की पढ़ाई कर रही थी, उस समय भी आरोपी गुरमीत ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन अमनदीप ने उस समय भी उसे साफ इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


यह बात खुद अमनदीप ने ही हमें बताई थी। उसकी हमेशा किताबों से ही दोस्ती रहती थी। इतना कहते ही अमनदीप के पिता कुलबीर सिंह की आंखों से मंगलवार को आंसू बहना शुरू हो गए। वह फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में बेटी का शव लेने के लिए पहुंचे हुए थे।

कुलबीर ने बताया कि वह गांव के नंबरदार हैं और जिला फिरोजपुर से बीजेपी के बीसी सेल के प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही आरोपी को पसंद नहीं करती थी। वह लगातार कई बार उसे प्रपोज कर चुका था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बड़े बेटे मनप्रीत सिंह की शादी हो चुकी थी। जबकि बेटी दूसरे नंबर पर थी। उन्होंने कहा कि मेरी एक ही इच्छा है कि आरोपी को जल्दी काबू किया जाए। साथ ही आरोपी को इतनी कठोर सजा दी जाए ताकि दोबारा ऐसा करने की न सोचे।

गुरमीत के पिता ने की थी प्रेमिका संग सुसाइड

मोहाली में गलफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक के पिता के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ। सूत्रों से पता चला है कि गुरमीत के पिता ने कुछ समय पहले सुसाइड किया था। उनका भी एक महिला से अफेयर था। जब वह महिला को भगाकर ले आए थे तो गांव में बवाल हो गया था।

इसके बाद गुरमीत के पिता व उक्त महिला ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद मां ने ही गुरमीत का पालन पोषण किया था। जिक्रयोग है कि जब गुरमीत अमनदीप को गोली मारकर भागा था, उस समय पूरे शहर में 45 से अधिक नाके लगाए थे। इसके बाद वाबजूद कातिल मौके से भागने में कामयाब रहा था। इससे एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

बुआ के बेटे की रिवॉल्वर से की हत्या

अमनदीप के पिता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि आरोपी ने जिस रिवॉल्वर से अमनदीप को मारा है। वह उसके बुआ के बेटे का था। आरोपी की बुआ भी फिरोजपुर में ही रहती है। जहां से वह रिवाल्वर लेकर आया था।

अमनदीप का पोस्टमार्टम करते नर्स हो गई बेहोश
जब फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में अमनदीप का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। उस समय एक ट्रेनी नर्स अमनदीप के शव को देखकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सामान कमरे से ले जाते निकल पडे़ आंसू
अमनदीप के परिवार वाले दोपहर को बेटी का सामान लेने के लिए फेज-5 स्थित पीजी पहुंचे। जब वह कमरे से सामान उठा रहे थे तो उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। उनका कहना था कि बड़े सपने लेकर बेटी को भेजा था, लेकिन अब सब खत्म हो गया।
 
आखिर मौके से मिली गाड़ियां किसी की
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं। टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मौके से मिली दो गाड़ियों की पहचान हो गई। जब पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि आखिर इनमें और कितने लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

घर से न आती, तो बच जाती अमनदीप

कुलबीर ने बताया कि अमनदीप फेज-7 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोलिटेयर कंपनी में ट्रेनिंग करती करने आई थी। कुछ दिन पहले ही घर से आई थी। इसी बीच किसी रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया था। इसके बाद वह फिर वापिस घर चली गई। बाद में वह रविवार को घर से लौटी थी। उन्होंने कहा कि अगर वह रविवार को नहीं आती। तो शायद उसकी जान बच जाती।

आखिर बार बेटी का फोन भी नहीं उठा पाया
अमनदीप के पिता कुलबीर ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3.33 पर उन्हें बेटी का फोन आया था, उस समय पशुओं को चारा डाल रहे थे और वे फोन नहीं उठा पाए। इसके बाद वह काम में ऐसे उलझे कि दोबारा उनकी बेटी से बात नहीं हो पाई।

22 फरवरी को था अमनदीप का जन्मदिन
कुलबीर ने बताया कि अगले महीने 22 फरवरी को उनकी बेटी का जन्मदिन था। हर साल उसका जन्मदिन हम बड़ी धूमधाम से मनाते थे, लेकिन इस बार बस उसकी यादें रह गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें