हरियाणा के अंबाला कैंट क्षेत्र के गोकुलगढ़(साहा) में शराब पीने के दौरान हुई बहसबाजी के बाद एक मौसरे भाई ने अपने ही भाई के सिर पर ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
मृतक काफी देर तक मौका-ए-वारदात पर तड़पता रहा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर से काफी खून बहने के कारण रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्जुन करीब तीन वर्ष पहले से ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था और अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ वहीं रहता था।
रविवार देर रात अर्जुन अपने मौसेरे भाई भोला के साथ ईंट भट्टे पर बैठकर शराब पी रहा था और बातें कर रहे थे। शराब पीते-पीते अचानक दोनों की किसी बात के लिए दोनों में कहासुनी हो गई और तीखी बहसबाजी में बदल गई।