फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी की बेरहमी से हत्या, फॉर्म हाउस में फेंक गए शव

Fri, 21 Sep 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जीरकपुर के गांव लोहगढ़ में गुरूवार को संदिग्ध हालात में मिली किशोरी की लाश के मामले में पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज किया है। पुलिस को मृतक लड़की बाबा प्रेम सिंह के फार्म हाउस से मिली थी। उसकी पहचान 16 वर्षीय रसनप्रीत कौर पुत्री करनैल सिंह निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई। वह हाई ग्राउंड में स्थित केंद्रीय विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। 

विज्ञापन


करनैल सिंह ने बताया कि वह फौज से रिटायर्ड हैं, और अब खेतीबाड़ी करके अपना पेट पालते हैं। शिकायत के अनुसार उनके 2 लड़के और एक लड़की है। दूसरे नंबर वाली 16 साल की लड़की घर के पास ट्यूशन पड़ती थी। 17 तारीख को वह शाम 4 बजे ट्यूशन के लिए गई थी, जहां से 6 बजे वापस आ गई। इसके बाद दोबारा करीब 15 मिनट वापस ट्यूशन चली गई और इसके बाद वापस नहीं लौटी। देर रात तक जब उनकी बेटी घर नहीं आई तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, परंतु कहीं सुराग नहीं मिला। 

गुरूवार देर शाम उसकी लड़की की लाश यहां स्थित बाबा बुड्ढा दल के निहंग बाबा प्रेम सिंह के फार्म हाउस के अंदर मिली है। परिजनों द्वारा लड़की की पहचान उसके कपड़ों से की गई। लड़की की लाश पुरानी हो चुकी थी। 
विज्ञापन


‘फार्म हाउस में खेलते हुए बच्चों ने लाश को देखा’
मृतक के परिजनों ने बताया कि जिस फार्म हाउस से लाश मिली है, उसकी दीवार बहुत ऊंची है। उसकी लड़की अंदर कैसे पहुंची, जिसकी पुलिस को जांच करनी चाहिए। मृतका की मां सुरिंदर कौर ने पुलिस से बेटी के कातिलों का जल्द से जल्द पता लगाकर पकड़ने की मांग की है। वहीं, फार्म हाउस के मालिक बाबा प्रेम सिंह ने कहना है कि फार्म हाउस में बच्चों ने खेलते हुए लाश को देखा और सूचना दी। उन्होंने दावा किया है कि किसी ने लाश को बाहर से अंदर फेंका है। 

पिता करनैल सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़की शाम को ट्यूशन पहुंची ही नहीं। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। - हरमन हंस, एएसपी डेराबस्सी 

लाश की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिसका बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। लाश को पटियाला के मेडिकल कालेज में भेजा गया है, वहां पर एक्सपर्ट की देखरेख में पोस्टमार्टम किया जाएगा। - डा. संगीता जैन, एसएमओ, सिविल अस्पताल डेराबस्सी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें