फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से अवैध संबंध बनाने को 'दरिंदा' बना बाप, बेटियों का गला घोंटा

Wed, 11 May 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साली से अवैध संबंध में 2 मासूम बेटियां बन रही थी बाधा। बाप ने गला घोंट मार डाला। मामला पंजाब के संगरूर का है। गांव फतेहगढ़ में दो मासूम बच्चियां नाजायज संबंधों की भेंट चढ़ गईं। अपनी साली के प्रेम प्रसंग में अंधे हुए बच्चियों के पिता ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चियों का गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


थाना धर्मगढ़ की पुलिस के पास लिखवाए बयानों में नंबरदार कुलदीप सिंह निवासी हंबलवास ने कहा कि गोरा सिंह निवासी फतेहगढ़ के अपनी साली रानी कौर के साथ संबंध थे। दोनों ही बच्चियों को अपने प्रेम संबंधों में बाधा समझते थे। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चियों को मारने की योजना बनाई।

इन दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों बच्चियों चार साल वर्षीय ममना और दो वर्षीय काकू को घर से यह कहकर ले गए कि इनका आधार कार्ड बनवाना है और खेत में ले जाकर दोनों बच्चियों का गला घोंट दिया। अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए इन्होंने बच्चियों का संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन इसकी भनक लोगों तक पहुंच गई और उनका भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन


थाना धर्मगढ़ के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि नंबरदार और कुलदीप सिंह के बयानों के आधार पर इस मामले में पांच व्यक्तियों गोरा सिंह (बच्चियों का पिता), उसका भाई सतपाल सिंह पंचायत मेंबर, मसौरा भाई कुलदीप सिंह निवासी चक अलीसेर, सुखदीप सिंह निवासी फतेहगढ़ और रानी कौर सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। डीएसपी दिड़बा जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें