फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवेरे सैर को निकली थी महिला, कुछ घंटों बाद सड़क पर शव मिला

Tue, 24 May 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(झज्जर)
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सवेरे 5 बजे 60 साल की महिला सैर करने को निकली थी। कुछ घंटों बाद उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। गले पर निशान थे और चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। घटना हरियाणा के झज्जर जिले के बेटी कस्बे की है। गांव मलिकपुर में मूर्ति देवी नामक महिला का शव लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा।
विज्ञापन


सूचना तुरंत महिला के परिजनों को दी गई। उन्होंने मौके पहुंच कर शव की शिनाख्त की। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला के परिजनों ने बताया कि वह सवेरे सैर करने के लिए निकली थी। 8 बजे तक भी वह वापिस नहीं आई तो उन्होंने तलाश करनी शुरू की। पूरे गांव में उसका कोई पता नहीं मिला।

तभी खबर मिली कि उसका शव गांव के साथ लगती सड़क पर पड़ा है। पुलिस का कहना है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें