फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली मर्डर: शक के घेरे में भाजपा नेता का बेटा

Thu, 15 Jan 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में सरेराह हुए युवती के मर्डर केस में भाजपा के वरिष्ठ नेता के बेटे का अहम रोल सामने आ रहा है। नेता फिरोजपुर से संबंधित है। हालांकि जिला पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो अभी तक की जांच में बीजेपी नेता के बेटे द्वारा मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह को हत्याकांड में सहयोग देने की बात सामने आई है। वहीं, कई बीजेपी नेता भी उक्त युवक को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।

दूसरी तरफ पुलिस की विभिन्न टीमों ने बुधवार को एक साथ राज्य के विभिन्न जिलों में गुरमीत के घर व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन जब पुलिस की टीमें उक्त इलाकों में पहुंची तो अधिकतर घरों में ताले लगे मिले। साथ ही गुरमीत का कोई भी रिश्तेदार पुलिस को नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस की टीमों ने उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने उक्त इलाकों के थानों से भी उनके पारिवारिक रिश्तेदारों से संपर्क साधा है। एसपी सिटी-1 आशीष कपूर ने बताया कि टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार कर रही छापेमारी

जिक्रयोग है कि सोमवार शाम फेज-5 मार्केट के पीछे आरोपी गुरमीत ने अमनदीप को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन अमनदीप ने उसे शादी से मना कर दिया था। इस पर गुस्साए गुरमीत ने अमनदीप पर गोलियां चला दी थी।

गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने घटना स्थल से दो कारें बरामद की थी। जिन पर भी बीजेपी की अमृतसर में होने वाली रैली संबंधी स्टिकर लगे हुए थे।

पुलिस को आरोपियों के बारे में कई सबूत हाथ लगे
72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अमनदीप कौर के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते भी सीज कर दिए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि ऐसे में आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस की टीमों ने फिरोजपुर व पड़ोसी राज्यों में दस्तक दी। इस दौरान पुलिस ने गुरमीत के कुछ करीबी रिश्तेदारों को राउंडअप किया। साथ ही उनसे पुलिस अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। जिक्रयोग है कि अमनदीप के पिता ने मंगलवार को खुद माना था कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी। आरोपी उसका कई सालों से पीछा कर रहा था। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ अहम सुराग आरोपियों के बारे में हाथ लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें