फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर भट्ठा मजदूरों ने की साथी की हत्या, शव तालाब में फेंका

Tue, 03 Jan 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
गांव भुट्टा के भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर को उसके तीन साथियों ने कुछ दिन पहले घर से अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए इलाके के तलाब में फेंक दिया।
विज्ञापन


शव का पता तब चला जब बच्चे इलाके में खेल रहे थे तो उनकी नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। शव निकाला गया तो वह गांव भुट्टा के भट्ठे पर काम करने वाले बलराम का था।पुलिस ने इस मामले में बलराम के पिता जानी की शिकायत पर दीपक कुमार उर्फ दीपू, डब्बू और रिंकू उर्फ छोटा के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ स्थित गांव अटैरना के रहने वाले है। यहां वह गांव भुट्ठा में भट्ठे पर काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Murder - फोटो : Demo Pic
26 दिसंबर की रात वह अपने कमरे में मौजूद थे तो आरोपी दीपक कुमार उनके पास आया। उस दौरान उसके दो साथी उसके साथ थे। वह उसके बेटे बलराम को अपने साथ ले गए। देर रात तक बलराम घर नहींलौटा। वह काफी समय तक अपने बेटे की तलाश करते रहे, पर वह नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। कई दिनों तक बेटे को वह ढूंढते रहे। 

सोमवार को इलाके के बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे। वहां पर एक तालाब बना है जहां पर शव तैरता देखकर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानी के मुताबिक बेेटे की जैकेट का कुछ हिस्सा जला मिला है। अशोक के मुताबिक आरोपी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। जांच अधिकारी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें