फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदारों की गुंडागर्दी, मामूली बात पर दलित पंच समेत 2 को काट डाला

Tue, 03 Jan 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
शराब बदलने के तकरार में शिअद पंच की हत्या
विज्ञापन
गांव झक्खड़वाला में सोमवार रात शराब बदलने को लेकर हुए मामूली तकरार के बाद शराब ठेकेदारों ने शिअद से संबंधित दलित पंच व उसके भतीजे को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट डाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पंच जसविंदर सिंह उर्फ राजा (33) व उसके भतीजे दविंदर सिंह (20) को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जसविंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके भतीजे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थाना बाजाखाना पुलिस ने मृतक पंच की पत्नी गुरप्रीत कौर के बयान पर शराब ठेकेदार के छह कारिंदों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ठेकेदार के छह कारिंदे नामजद, 3 गिरफ्तार

Murder - फोटो : Demo Pic
पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है। सोमवार देर शाम जब उसका पति घर नहीं लौटा तो वह अपने भतीजे दविंदर सिंह को साथ लेकर शराब ठेके की तरफ गई। वहां जाकर उन्होंने देखा कि शराब ठेकेदार के कारिंदे उसके पति के साथ शराब बदलने पर तकरार कर रहे थे।

बीच बचाव करने पर वह उसके पति व भतीजे पर टूट पड़े और तेजधार किरचों के साथ दोनों पर वार करने लगे। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी मिलने पर एसएसपी दर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी व एसएचओ बाजाखाना गुरदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने शराब ठेकेदार के कारिंदों बलतेज सिंह, अश्विनी कुमार शर्मा उर्फ अमित, गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी, बलजीत सिंह बल्ली, तारा सिंह व विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों अश्विनी, गुरप्रीत सिंह व तारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें