फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी गर्लफ्रेंड से कैसे शादी कर ली, कहकर बेसबॉल से मारा फिर तीसरी मंजिल से फेंका

Thu, 15 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मेरी गर्लफ्रेंड से तूने उसकी मर्जी के खिलाफ कैसे शादी कर ली, गुस्से में यह कहकर बेसबाल बैट से कई वार किए और फिर तीसरी मंजिल से गिराकर ऑटो चालक की हत्या कर दी। घटना रामदरबार फेज-2 की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पत्नी के पूर्व प्रेमी को घर में देखकर पति ने उसका विरोध जताया था, जिससे गुस्साए पूर्व प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहले भी उनसे लड़ाई हो चुकी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। हत्यारोपी की पहचान बहलाना निवासी सतनाम के रूप में हुई है। मृतक की पहचान रामदरबार फेज-2 निवासी उदयवीर के रूप में हुई है। वह अपना ऑटो चलाता था।

मृतक उदयवीर के छोटे भाई और शिकायतकर्ता दुर्गापाल ने बताया कि वह रामदरबार फेज-2  में अपने परिवार के साथ रहता है। चार भाइयों में उदयवीर सबसे बड़ा था और वह मकान के टॉप फ्लोर पर पत्नी के साथ रहता था। उदयवीर की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। 10 जून को पिता की मौत हो गई थी। 13 जून को सभी भाई हरिद्वार में पिता की अस्थियां विसर्जित करने गए थे। वहां से सभी रात 9 बजे घर लौटे तो वह अपने कमरे की बालकनी की तरफ  सो गया। सुबह करीब 3 बजे शोर सुनकर जब वह उठे तो देखा कि सतनाम सिंह हाथ में बेसबाल लेकर उसके भाई से बहस कर रहा था। 
विज्ञापन


इससे पहले कि वह ऊपर छत पर पहुंचता सतनाम बेसबॉल से उदयवीर पर बार-बार हमला कर रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार सतनाम चिल्लाकर कह रहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड से उसने कैसे शादी कर ली। वह कह रहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड की मर्जी के बिना तुमने शादी कर ली। आज तुम्हारी जान जाकर रहेगी। इसके बाद आरोपी ने उदयवीर को छत से नीचे फेंक दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि बेसबाल मारने से मौत हुई या छत से नीचे फेंकने के कारण? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें