फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की हत्या, साथियों पर शक

Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देर रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज1 स्थित प्लाट नंबर 251 स्थित ओएसिस डिस्टिलरी के एक कमरे में कंपनी के इलेक्ट्रीशियन का लहूलुहान शव मिला। उसकी हत्या लोहे के किसी औजार से सिर पर वार कर की गई। मामले में पुलिस को हत्या का शक मृतक के साथ उसी कंपनी में काम करने वाले दो युवकों पर है। दोनोंफरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 1.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की प्लाट नंबर 251, ओएसिस डिस्टिलरी के एक कमरे में कंपनी के कर्मचारी शाहाबाद निवासी अमरजीत सिंह (45) का लहूलुहान शव पड़ा है। ओएसिस डिस्टिलरी में शराब की बोतलों की पैकेजिंग व लेबल लगाने का काम होता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसीएच 32 ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। 

हत्या की  सूचना पाकर मौकेपर एसपी सिटी नवदीप बराड़, डीएसपी सतीश कुमार और एरिया एसएचओ दविंदर सिंह भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि चौकीदार कृष्णदेव ने बताया कि अमरजीत के पास रात को करीब 8 बजे कंपनी के कर्मचारी मनीकांत (27)और विशाल (28) आए थे। रात को करीब 10 बजे दोनों बाहर निकलते हुए वहां कि चाबी दे गए थे और कहा था कि अमरजीत जा चुका है। जिसके बाद चौकीदार वहीं पर चाबी जमा कर छुट्टी कर निकल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का शक साथी दो कर्मचारियों पर, दोनों फरार, मोबाइल बंद

Murder
अमरजीत की हत्या का तब पता चला जब रात को फैक्टरी के एजीएम अल्केश यादव ने अमरजीत को फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जब उसका फोन नहीं लगा तब वे अंबाला से फैक्टरी पहुंचे। अल्केश ने चौकीदार से पूछा तो उसने कहा कि अमरजीत को छुट्टी कर जा चुका है। लेकिन सेक्टर 29 में जहां अमरजीत रहता था वहां भी देखा तो अमरजीत नहीं था। उसके बाद अल्केश चौकीदार को लेकर ऑफिस पहुंचे और कमरे का ताला खुलवा कर देखा तो अंदर अमरजीत का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। 

वहीं शाहबाद से चंडीगढ़ पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि उनको सुबह 6 बजे कंपनी की तरफ से मैसेज मिला कि अमरजीत का एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी आइए। यहां आए तो पता चला कि अमरजीत की हत्या हो चुकी है। परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जब अमरजीत का फोन नहीं लग रहा था और चौकीदार ने कहा कि वह घर चला गया है। तो कंपनी के अधिकारियों ने क्यों नहीं घर पर  फोन कर अमरजीत के बारे में पूछा।

एसपी बराड़ ने बताया कि मनी कांत और विशाल अंबाला के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम ने उनकेघरों पर भी रेड की लेकिन दोनों फरार  हैं। उनकेफोन भी बंद आ रहे हैं। दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात स्थल से हत्या में प्रयोग हुआ लोहे का औजार बरामद कर लिया है। पुलिस को मौके से शराब की बोतल व ग्लास भी मिले हैं। जिन पर से फिंगर प्रिंट्स के नमूने जांच के लिए ले लिए गए है। पुलिस को शक है कि  कमरे में ही तीनों ने शराब पी और इसी दौरान उनमें कोई बहस हो गई जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी होगी। पुलिस ने बताया कि अमरजीत कंपनी में बतौर इलेक्ट्रीशियन दो सालों से काम कर रहा था। जबकि दोनों आरोपियों ने छह महीने पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी। दोनों रोज अंबाला से ड्यूटी पर चंडीगढ़ आते थे। चौकीदार की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें