फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी से नशीली गोलियां खिलाकर करता था दुष्कर्म, मिली सजा

Fri, 13 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग भतीजी से कई साल तक दुष्कर्म के दोषी शख्स को अदालत ने पांच साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता को नशीली गोलियां खिलाकर दोषी उससे दुष्कर्म करता था। एक बार पीड़िता ने गोली खाने से मना किया तो उससे जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है और पिता शराबी है। मामला उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का है। रोहिणी जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश गौतम मनन ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता को नशीली दवा देकर उससे दुष्कर्म किया जाता था।

अभियोजन के गवाहों के बयानों से यह आरोप पूरी तरह साबित हो चुका है। इसके मद्देनजर दोषी को दुष्कर्म व नशीली दवा देने संबंधी धाराओं में सजा सुनाई जाती है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में पीड़िता की गवाही दुष्कर्म के तथ्य पर तर्कसंगत व विश्वसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को दो लाख रुपये का मुआवजा

- फोटो : daily mail
बचाव पक्ष की जिरह के बाद भी उसकी गवाही में कोई विरोधाभास नहीं आया है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि उसने दोषी के खिलाफ झूठा आरोप लगाया था। पीड़िता को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया है।

पेश मामले में दोषी शख्स पीड़िता के माता पिता के साथ उनके घर में ही रहता था। अभियोजन के मुताबिक पीड़िता का आरोप था कि उसका चाचा उसे नशीली गोलियां खिलाकर उससे दुष्कर्म करता है। पीड़िता ने पड़ोस की एक महिला को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें