फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ीः बाप ने नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मां-भाई बाहर गए थे

Mon, 01 Aug 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में बाप ने नाबालिग बेटी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में रूह कंपा देने वाली वारदात अंजाम दी गई। बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। कत्ल करने के बाद बाप फरार हो गया। हत्याकांड जब अंजाम दिया गया, तब मृतका की मां मायके गई हुई थी और भाई कांवड़ लेने।
विज्ञापन


कोसली थाने के गांव बहरामपुर में हुई इस घटना का सबसे पहले मृतका की मौसी पूनम का पता चला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

खबर मिलते ही मृतका की मां भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान 15 वर्षीय दसवीं की छात्रा संजू के रूप में हुई।
विज्ञापन

मौसी चारा डालने आई तो पता चला वारदात का

हरियाणा के रेवाड़ी में बाप ने नाबालिग बेटी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जानकारी देते हुए मौसी पूनम ने बताया कि संजू की मां सुमन मायके गई थी तो उसे बोलकर गई थी कि ध्यान रखना। घर में संजू और उसका बाप महेंद्र अकेला ​​था। सवेरे जब वह पशुओं को चार वगैरा डालने आई तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन कोई खोलने नहीं आया।

जैसे तैसे करके उसने ​खिड़की का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। खाट पर संजू का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देखकर वह चिल्ला उठी और गांव वालों को इसकी सूचना दी। कुल्हाड़ी शव के पास ही पड़ी थी।

पुलिस ने आरोपी पिता महेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जब तक आरोपी पिता की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें