फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई की कातिल बनी बहन, नीचे गिराकर सिर पर मारी लाठी, कसूर बस इतना था

Wed, 09 May 2018 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
murderer sister
विज्ञापन
अपने ही छोटे भाई की कातिल बन गई बहन। उसने उसे नीचे गिराकर सिर पर लाठी से वार करके मार डाला, कसूर बस इतना सा था। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। मामला जमीन के रुपयों का है। लंबी में मलोट के गांव सरावां बोदला ढाणी में वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन


ठेके की जमीन के रुपयों को लेकर बहन ने लाठी मारकर भाई की हत्या कर दी। थाना कबरवाला पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सरकारी अस्पताल मलोट भेज दिया है। वहीं मृतक की बहन के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

murderer sister
थाना कबरवाला प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि गांव सरावां बोदला की ढाणी में अविवाहित रणबीर सिंह अकेला ही रहता था। इस बीच उसकी बड़ी बहन अपारदीप कौर का विवाह गांव ईना खेड़ा निवासी बगीचा सिंह के साथ हुआ है।

रणबीर सिंह ढाणी स्थित अपनी करीब चार एकड़ जमीन अपने चाचा को ठेके पर देता था। जमीन के ठेके के रुपयों को लेकर रणबीर सिंह की अपनी बहन अपारदीप से तकरार रहती थी। मंगलवार सुबह दोनों में फिर से ठेके की जमीन के रुपयों को लेकर आपस में तकरार हो गई।

यह इतनी बढ़ गई कि इस दौरान रणबीर ने अपारदीप पर हाथ उठाया तो गुस्साई अपारदीप ने घर में ही पड़ी लाठी उठाकर अपने भाई रणबीर सिंह के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें