फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला तीरंदाज के साथ कोच ने कर दी ऐसी हरकत, वो पहुंच गई थाने...दर्ज हुआ केस

Wed, 09 May 2018 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
महिला तीरंदाज के साथ उसके कोच ने ऐसी हरकत कर दी कि वो पुलिस के पास पहुंच गई और शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। महिला खिलाड़ी के साथ कोच द्वारा दुष्कर्म किए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी कोच फरार है।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर के अनुसार पीड़ित खिलाड़ी ने शिकायत में बताया है कि स्कूल समय से ही आरोपी कोच सुरेश कश्यप उस पर गलत नजर रखता था और स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उसने उसके नाना-नानी और परिजनों को मनाकर खेल में शामिल करने और उसकी एक निजी स्कूल के समीप स्थित खेल एकेडमी में भेजने को कहा और बताया कि खेलों में उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

इसके बाद परिजनों ने उसे आरोपी की खेल एकेडमी में वर्ष 2015 में दाखिल करवा दिया। जहां आरोपी कोच ने उसे तीरंदाजी सिखाने लगा। इसी दौरान वह उसे कई बार खेलने के लिए अन्य राज्यों में भी लेकर गया। वहां उसकी बेहतर पोजीशन आने के बाद भी उसे दरकिनार किया जाता और अधिक मेहनत करने की सलाह देता रहा। इसी बीच उसके साथ अवैध संपर्क बनाए तो उसी ने उसकी शादी भी कराई।
विज्ञापन


इसके बाद भी आरोपी कोच उस पर वही नजरें रखने लगा और उसे अवैध संबंध बनाने के लिए अश्लील वीडियो नेट पर डालने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उनसे छह लाख रुपये भी मांगे और उसे जान से मरवा देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

किरण बेदी ने दिया था 2 लाख का इनाम

Rape, Gangrape
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जहां वह राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है वहीं इसी बीच वह पांडुचेरी में भी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने गई। जहां बेहतर प्रदर्शन पर वहां की राज्यपाल किरण बेदी ने उन्हें दो लाख रुपये का इनाम भी सम्मान के तौर पर दिया, लेकिन यह इनाम राशि भी आरोपी कोच ने हजम कर ली, जबकि खेल सुविधा भी नहीं दी गई। यहां तक कि उसे पहुंच वाले लोगों तक संपर्क होने की धमकी दी जाती रही।

आरोपी कोच फरार, जल्द किया जाएगा काबू : एसएचओ
महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां पीड़ित खिलाड़ी का मेडिकल करवा लिया गया है। वहीं, 164 के तहत बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी कोच को काबू करने के लिए रेड की जा चुकी है, लेकिन अभी वह फरार है और जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें