फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने उठाया खौफनाक कदम : बटाला में दो बच्चों के साथ जहर निगला, चार साल के बेटे ने तोड़ा दम

Sat, 10 Apr 2021 01:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के बटाला के गांव दयालगढ़ में एक महिला ने शुक्रवार को अपने दोनों बच्चों के साथ जहरीली चीज निगल ली। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल बटाला लाया गया लेकिन हालत ज्यादा खराब होने से तीनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चार साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद गांव दयालगढ़ की रहने वाली अंजू (35) ने अपने चार साल के बेटे सिहाक मसीह और छह साल की बेटी खुशी के साथ खुद भी कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। पारिवारिक सदस्य उन्हें सिविल अस्पताल बटाला लेकर आए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान सिहाक मसीह की मौत हो गई है, जबकि अंजू और खुशी का अभी इलाज चल रहा है। 

थाना सदर बटाला के एसएचओ सुखराज सिंह ने बताया कि महिला के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अंजू अभी बेहोश है। होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें