बीमार पति के इलाज के लिए पैसे चाहिए थे तो मां बेटी की आबरू का सौदा करने लगी, जिसका बेहद शर्मनाक नतीजा निकला। बेटी गर्भवती हो गई। घटना, लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्सिटी (पीएयू) इलाके की है। यहां एक मां खुद ही पैसों अपनी बेटी का दुष्कर्म करवाती रही।
थाना पीएयू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मां और युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक 13 मार्च को उसकी मां ने उसे एक युवक संदीप के साथ जाने को कहा। पहले तो वह कुछ समझी नहीं। उसे लगा शायद मां पिता की दवा लेने के लिए उसके पास भेज रही है।
वह संदीप के साथ चली गई। संदीप उसे वेस्टएंड माल के नजदीक एक एकांत जगह पर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने वहीं पर उससे दुष्कर्म किया।