फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हां, मैंने मारा अपनी मां को, प्लीज मुझे फांसी लगा दो’

Fri, 08 Apr 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
तनाव - फोटो : getty images
विज्ञापन
‘हां, मैंने ही अपनी मां की हत्या की है, मुझे फांसी पर लटका दो, मैं समाज का ही नहीं उस मां का भी गुनाहगार हूं जिसने मुझे जीवन दिया, लेकिन मैंने उसे सुख के बजाय मौत दे दी’। यह कहना है गुरु रामदास कॉलोनी पट्टी निवासी तनवीर सिंह उर्फ तन्नू का। तन्नू मंगलवार को अपनी विधवा मां मंजीत कौर के सिर में तेजधार दातर से हमला करके उसे मौत के घाट उतारकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


इस बाबत थाना पट्टी की पुलिस द्वारा मृतका की सास वीर कौर के बयानों पर तन्नू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजविंदर कौर बाजवा को सूचना मिली कि अपनी मां की हत्या करने वाला आरोपी युवक क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने पट्टी शहर के रोही पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध हालत में घूमते हुए काबू कर लिया। प्रथम पूछताछ दौरान तन्नू ने अपनी मां की हत्या करने में प्रयोग किया लोहे का दातर बरामद करवाया।

आरोपी को सायं पट्टी स्थित केएस धालीवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा आरोपी को चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लिया गया। बाजवा ने बताया कि प्रथम पूछताछ  में आरोपी ने माना कि वे नशे का आदी हो गया था और विधवा मां उसे बुरी संगत से मना करती थी। मंगलवार को जब वीर कौर बाजार में किसी काम लिए गई तो तन्नू ने अपनी मां से नशे की पूर्ति के लिए पैसे मांगे। मंजीत कौर ने जब पैसे देने से इंकार किया तो उसने गुस्से में आकर लोहे के दातर से अपनी मां के सिर पर सात प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें