फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः बेटे का कत्ल करके मां ने लगाया फंदा, बेटी मौत से लड़ रही है

Tue, 28 Feb 2017 01:35 AM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
पानीपत में महिला ने बेटे को मारा और फंदा लगा लिया
विज्ञापन
कलयुगी मां ने बेटे का कत्ल करके फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
विज्ञापन


गांव कवी में मां ने पहले बेटे को गला घोंट कर मारा। बेटी के सिर में कपड़े धोने वाली थापी मारी और फिर फंदा लगा लिया। पति किसी काम से घर पर आया तो यह देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा।

मतलौडा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मायके में होने वाली शादी बनी वजह

Haryana Police
थाना प्रभारी धर्मवीर खरब ने बताया कि हत्या करके सुसाइड किए जाने के पीछे का कारण महिला के मायके में होने वाली शादी बताई जा रही है। पता चला है कि मायके में शादी थी, जिसका निमंत्रण तो आया लेकिन म​हिला को लेने के लिए कोई नहीं आया।

इस बात को लेकर घर में सवेरे भी बहस हुई थी। उसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। महिला की पहचान 27 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। मृतक बेटे का नाम कविश था और वह 5 साल का था।

वहीं अस्पताल में मौत से लड़ रही बेटी का नाम कनिका है, वह 7 साल की है। मृतक के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें