फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बच्चों को लेकर मां ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के होश उड़े

Sat, 30 Jul 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध/बल्ला(करनाल)
विज्ञापन
3 बच्चों को लेकर नहर में कूदी मां, एक की मौत, एक लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक मां ने अपने तीन बच्चों को साथ लेकर इतना खौफनाक कदम उठाया कि परिजनों के होश उड़ गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और एक बच्चा लापता है। वहीं, महिला और उसकी बेटी को गांव वालों ने बचा लिया। मामला करनाल के असंध क्षेत्र के गांव बल्ला का है।
विज्ञापन


गोशाला बल्ला के नजदीक हांसी ब्रांच नहर में एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कूद गई। जैसे ही महिला कूदी, बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ये सुनकर गांव वाले दौड़े आए और लड़की 5 वर्षीय मानसी एवं तीन वर्षीय आशीष के साथ उनकी मां संगीता को बचा लिया और चार वर्षीय पंकज बह गया।

ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय बाद महिला दोबारा आशीष को गोद में लेकर नहर में कूद गई। ग्रामीणों ने फिर दोबारा महिला को पानी से बचा लिया, लेकिन उसके लड़के आशीष को ग्रामीणों ने पानी से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला कुछ कहानी सुना रही, गांव वाले कुछ कह रहे

3 बच्चों को लेकर नहर में कूदी मां, एक की मौत, एक लापता - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे को ढूंढने के लिए नहर में पानी कम करवा दिया है। घरौंडा क्षेत्र की जमालपुर गांव वासी संगीता (30) ने बताया कि वह अपनी बेटी मानसी (5), बेटा पंकज (4), बेटा आशीष (3) गांव राजौंद मायके से गांव की तरफ आ रही थी।

बल्ला बस अड्डे पर उतरकर वह पैदल डेढ़ किलोमीटर चली। रास्ते में नहर किनारे रुककर वह वह बेटे पंकज के हाथ धोने लगी तो उसका पांव फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गई। इस दौरान तीनों बच्चे भी गिर गए। उधर, गांव में बचाव करने आए लोगों का इस मामले में कुछ और ही कहना है।

उनका कहना है कि गुरुवार दोपहर बाद चार बजे महिला संगीता देवी जमालपुर निवासी अपने गांव से ससुराल राजौंद कैथल वाया कोहंड बल्ला रास्ते जा रही थी। रास्ते में गोशाला बल्ला के पास हांसी ब्रांच पुल के पास बस से उतरकर नहर में बच्चे के साथ कूद पड़ी। असंध थाना के प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि महिला कुछ कह रही है और गांव वाले कुछ और। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें