फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डरः सरपंच और उसके पिता को गोलियों से भूना, वजह चौंकाएगी

Sat, 30 Jul 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में सरपंच और उसके पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ में डबल मर्डर अंजाम दिया गया। सरपंच और उसके पिता की गोली मारकर दिनदिहाड़े हत्या कर दी गई। गांव आसौदा में हुए इस हत्याकांड के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच रामबीर 28 साल उसके पिता बलबीर 55 साल को गुरुवार देर रात साढ़े दस बजे तीन युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी।

गोली लगने से पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और गांव वालों ने दोनों को देर रात सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कार में सवार होकर आए थे तीन हत्यारे

बहादुरगढ़ में सरपंच और उसके पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना की खबर लगते ही डीएसपी धीरज कुमार और सदर थाना प्रभारी रणबीर दहिया पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है, जो कार से गांव में आए थे। इस हत्याकांड को सरपंची के चुनाव के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है।

फिलहाल सरपंच के परिजनों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। गांव वालों ने बताया कि तीनों हमलावरों में से दो की पहचान हो चुकी है, पर तीसरे के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। तीनों हमलावर कार से सरपंच के घर पहुंचे थे। उन्होंने कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बहाने सरपंच को बुलाया।

पिता पुत्र दोनों को घर पर देख तीनों ने गोली चलानी शुरू कर दी। इस बारे में पुलिस अफसरों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इनके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जानी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें