एक मां ने अपनी ही बेटी से जो किया उसकी सच्चाई जानकर आप भी हिल जाएंगे, कलयुगी मां ने अपनी बेटी को लोगों के हवाले कर दिया। कलयुगी मां ने अपनी बेटी के साथ प्रेमी व उसके दोस्त से दुराचार कराने का मामला सामने आया है। थाना सुधार पुलिस ने मां और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया उसकी लड़की की शादी काफी समय पहले सुधार के निर्मल से हुई थी। उसके दो लड़के और एक लड़की है। शादी के बाद उसकी लड़की केसुधार के रहने वाले बलविंदर सिंह से नाजायज संबंध हो गए। बार बार समझाने पर वह नहीं मानी। बेटी ने दिल को दहला देेने वाला प्लान बनाया और अपनी ही बेटी को हैवानों के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दोहती जब उसे मिलने के लिए आई तो उसने अपने साथ बीती दर्दनाक कहानी बताई।