ट्रेन के आगे बेटी के साथ कूदी महिला
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर के सोडल फाटक के पास शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला और करीब 12 साल की बच्ची ने जान दे दी। गेटमैन ने बताया कि महिला एक बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी, जैसे ही हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली ट्रेन पास आई तो महिला ने बच्ची समेत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि दोनों मां-बेटी थीं।