दो हफ्ते पहले फोन बरामद हुआ था
गोइंदवाल साहिब जेल बैरक के अंदर टीनू के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे। यहां वह मूसेवाला हत्याकांड में छह अन्य आरोपियों के साथ बंद था। इस फोन के जरिए वह अपने गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था और हो सकता है कि इस दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की योजना बनाई हो।
लॉरेंस व गोल्डी के बीच की कड़ी है टीनू
मूसेवाला हत्याकांड में जिन 24 लोगों को चार्जशीट किया गया है, उनमें टीनू भी शामिल है। चार्जशीट के मुताबिक उसने शूटरों को कई मदद पहुंचाई थी। टीनू वही शख्स है, जो तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए विदेश में छिपे गोल्डी बराड़ से जोड़ता था। टीनू तिहाड़ जेल में बंद था। उसे चार जुलाई को तिहाड़ से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से लाया गया था।
दूसरी बार फरार हुआ
गैंगस्टर दीपक टीनू साल 2017 में भी हरियाणा पुलिस हिरासत से भाग चुका है। भागने के लिए उसने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च स्प्रे छिड़का था। बाद में उसे भिवानी पुलिस ने बंगलूरू से गिरफ्तार किया था।