फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा संग अश्लील हरकत

Wed, 28 Oct 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ट्यूशन पढ़ने शिक्षक के घर पर गई थी। ट्यूशन टीचर उसे काम देकर कमरे से निकली ही थीं कि उसका पति घुसा और करने लगा छेड़खानी। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ने के लिए गई नौ वर्षीय छात्रा से टीचर के घर पर उसके पति ने अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर थाना डिविजन चार की चौकी जगतपुरी पुलिस ने टीचर के पति राजन खोसला के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और धमकियां देने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर रात इलाके से गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बच्ची ट्यूशन के बाद रोते हुए घर पहुंची तो पता घ्‍ाटना का चला

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इलाके में स्थित एक महिला के पास दो घंटे के लिए ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। मंगलवार को भी बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए चली गई। उस वक्त आरोपी राजन खोसला घर पर ही मौजूद था।

ट्यूशन टीचर उसे काम देकर अपने घर के काम में लग गई। इसी दौरान राजन खोसला ने बच्ची से अश्लील हरकतें करनी शुरू करदी और उसे धमकियां दी। बच्ची ट्यूशन पढ़ने के बाद घर में रोते हुए पहुंची तो उसके परिजनों ने सारी बात पूछी।

इस मामले में जांच अधिकारी चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई जगतार सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें