छात्रा ट्यूशन पढ़ने शिक्षक के घर पर गई थी। ट्यूशन टीचर उसे काम देकर कमरे से निकली ही थीं कि उसका पति घुसा और करने लगा छेड़खानी। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
ट्यूशन पढ़ने के लिए गई नौ वर्षीय छात्रा से टीचर के घर पर उसके पति ने अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर थाना डिविजन चार की चौकी जगतपुरी पुलिस ने टीचर के पति राजन खोसला के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और धमकियां देने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर रात इलाके से गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।