फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में थी पुलिस को कॉल कर शिकायत देने वाली युवती

Fri, 14 Feb 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ की वीरवार देर रात एक होटल से आई कॉल के बाद पुलिस वहां पहुंची तो युवती को ही नशे में पाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती जिस युवक पर जबरदस्ती करने का आरोप लगा रही थी, वह उसी के साथ होटल आई थी। सेक्टर-22 स्थित पुलिस चौकी प्रभारी राम रत्न ने बताया कि युवक झगड़ा होने पर युवती को छोड़ कर चला गया था।
विज्ञापन


युवती घर का पता बता पाने की हालत में नहीं थी। सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद युवती को रातभर वुमन सेल में रखा गया।

सुबह उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। पिछले साल दिसंबर में सेक्टर-9 के डिस्कोथेक के बाहर मिली नशे में धुत्त युवती को उठा कर पुलिस वाले थाने ले गए थे और उसे रात भर थाने में रखा था।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने पर जांच अधिकारी रमेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें