फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ कार में बैठी युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट और बाल खींचे

Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ के हर मोड़ पर जिस तरह से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं, उससे यही लगता है कि यहां महिलाएं हों या युवतियां..कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। मोहाली में बीते दिन युवती का पीछा और छेड़छाड़ की घटना के आरोपी नपे ही थे कि मंगलवार को सेक्टर-31 में ट्रिब्यून चौक के पास छात्रा से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आ गया। 
विज्ञापन


छेड़छाड़ के इस मामले में आरोपियों ने शराब के नशे में कार सवार युवती से छेड़छाड़ की। वहीं, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट तक की गई। आरोपियों ने उसके बाल तक खींचे। पीड़िता के साथ मौजूद उसके भाई ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। जैसे ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने दोनों को सेक्टर-32 से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मूलरूप से हिमाचल के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपी नरेंद्र राणा जीरकपुर और देवेंद्र राणा न्यू दर्शनी बाग मनीमाजरा में रहते हैं। दोनों के खिलाफ सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 354, 354ए और 509 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में शहर के एक कॉलेज से बीएससी कर रही स्टूडेंट का कहना है कि सोमवार रात 12.30 बजे वह भाई के साथ कार से जीरकपुर स्थित घर से चंडीगढ़ सेक्टर-19 स्थित घर की ओर आ रही थी। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही जीरकपुर में घर लिया था। इसी सिलसिले में वह वहां गए थे। रास्ते में लौटते हुए देर होने के कारण वह ट्रिब्यून चौक के पास एक परांठे वाले के पास खाना पैक कराने के लिए रुक गए। अभी उन्होंने आर्डर दिया ही था कि इतने में दो युवक वहां आए और छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोनों आरोपी मूलरूप से हिमाचल के रहने वाले

प्रतीकात्मक तस्वीर
दोनों आरोपी नरेंद्र और देवेंद्र, जोकि उस वक्त नशे में धुत थे, उन्होंने उनकी कार का दरवाजा खोलने का भी प्रयास किया। इस पर दोनों भाई-बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस बीच छात्रा ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। पुलिस को शिकायत की भनक लगते ही दोनों आरोपी वहां से कार लेकर फरार हो गए। कार नंबर के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों को सेक्टर-32 से दबोच लिया।

पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके बाल खींचे और छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों नरेंद्र और देवेंद्र के शराब के नशे में होने के कारण मेडिकल करवाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेंद्र राणा आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव काम करता है, जबकि नरेंद्र इन दिनों कोई काम नहीं करता है। कुछ समय पहले तक वह शहर में एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था।

सेक्टर-31 एसएचओ गुरजीत कौर के अनुसार शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र और देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें मंगलवार अदालत में पेश कर दिया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों घटना के वक्त शराब के नशे में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें