फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चलती बस में मनचले को बहनों ने कूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक शहर के गवर्नमेंट कालेज से रोल नंबर लेकर घर वापस जा रही दो बहनों पूजा व आरती के साथ रोहतक-सोनीपत रोड पर रोडवेज बस में मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू की तो दोनों बहनों ने दमदारी से उनका सामना किया।
विज्ञापन


खुद को अपमानित होता देख युवकों ने हाथ उठाया तो लड़कियों ने भी पलटवार करते हुए हुए अपनी बेल्ट से जमकर उनकी धुनाई शुरू कर दी। दोनों लड़कियां जहां बहादुरी से मनचलों को सबक सिखा रही थी, वहीं बस में मौजूद 60 सवारियां मूक दर्शक बनी रहीं। इस दौरान बस रुकने तीनों युवकों ने लड़कियों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो युवकों का आर्मी में सिलेक्शन हो चुका है और वह जल्द ही आर्मी ज्वाइन करने वाले हैं। सोनीपत जिले के निवासी राजेश कुमार बिजली निगम में  कार्यरत हैं।
विज्ञापन


देखिए वीडियो:

युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दिया

राजेश कुमार की दो बेटियां पूजा और आरती रोहतक के आईसी गवर्नमेंट कालेज में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्राएं हैं और रोजाना रोडवेज बस से ही रोहतक पढ़ने आती हैं।

पूजा व आरती ने बताया कि शुक्रवार को वह कालेज से रोल नंबर लेकर वापस घर जा रही थीं। जब वह बस स्टैंड पर पहुंची तो पहले ही वहां खड़े दो युवकों में से एक ने नंबर लिख कर स्लिप उनके पास फेंकी।

जब उन्होंने नंबर नहीं उठाया तो उन युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने करारा जवाब दिया और वहां से बस में आकर बैठ गई। इसी दौरान वे युवक ऊपर आ गए और उन्होंने उन्हें सीट से उठाने के लिए बोलना शुरू कर दिया। इसी बीच एक महिला जो गर्भवती थी उसने बोलने का प्रयास किया, लेकिन वे उससे भी उलटा बोलने लगे।
विज्ञापन

'अपनी बेटियों पर मुझे नाज है'

इसी बहसबाजी के दौरान जब वे सीट से नहीं उठी तो उनमें से एक युवक ने अपने किसी दोस्त को फोन किया कि बस में दो लड़कियों को सबक सिखाना है तो भालौठ गांव से एक युवक और चढ़ गया और उन तीनों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। बल्कि एक युवक ने हाथ भी उठा दिया।

बस में सवार किसी सवारी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। इस पर उन्होंने खुद बेल्ट निकाली और उन्हें सबक सिखाने के लिए उनसे भिड़ गई। खूब मारपीट हो गई।

इसी बीच बस जब जीडी गोयंका स्कूल के पास रुकी और उन युवकों ने उन्हें बस से नीचे गिराया और वहां से भाग लिए। किसी तरह उन्हें पकड़ा भी तो राहगिरों ने उन्हें छुड़वा दिया। महिला हेल्पलाइन पर फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में कंट्रोल रूम में सूचना दी तो पुलिस करीब आधे घंटे में पहुंची। मीडिया में खबर आने के बाद रविवार देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पिता राजेश कुमार ने कहा कि लड़कों के परिजन उन्हें समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन, उन्हें अपनी बेटियों पर नाज है क्योंकि वे डरी नहीं बल्कि उन्होंने मनचलों को सबक सिखाने के लिए पहल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें