हरियाणा रोडवेज की बस में लालबत्ती चौक के नजदीक एक युवती ने छेड़खानी कर रहे बस के कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया और उसको थाने में घसीट ले गई। यहां पर घंटों हंगामा मचा रहा।
युवती ने थाना प्रभारी को कंडक्टर की छेड़खानी और मारपीट करने की शिकायत दी है। वहीं रोडवेज यूनियन भी इस मामले में दिनभर सुलह कराने में जुटी रही। समालखा निवासी एक युवती पानीपत में बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट है।
वह हर दिन ही तरह शुक्रवार को भी रोडवेज की बस में अपनी ड्यूटी पर आ रही थी। वह शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली पलवल डिपो की बस में सवार हो गई।
वह जीटी रोड पर रेलवे रोड निकलने के बाद लालबत्ती चौक पर उतरने के लिए खिड़की पर आकर खड़ी हो गई। आरोप है कि उसके खिड़की पर खड़ा होने के बाद बस के कंडक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।