टीचर ने चौथी कक्षा की छात्रा से इतनी अश्लील हरकत की कि उसके दिल में दहशत बैठ गई। उसने रोते-रोते मां को अपने साथ बीती सुनाई। इससे गुस्साए परिजनों ने टीचर को जमकर पीटा। घटना यमुनानगर में साढौरा के गांव सुल्तानपुर की है। प्राइमरी स्कूल में डेपुटेशन पर तैनात गेस्ट टीचर दलबीर ने यह घिनौनी हरकत की।
पुलिस ने आरोपी गेस्ट टीचर दलबीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव सुल्तानपुर के प्राइमरी स्कूल की टीचर की सेमिनार में ड्यूटी होने के कारण 18 जुलाई को रतौली स्कूल के गेस्ट टीचर दलबीर को वहां डेपुटेशन पर तैनात किया गया था।
पीड़ित बच्ची का आरोप है कि 21 जुलाई को जब वह दलबीर को अपना काम दिखाने गई तो उसने उसे दूसरे कमरे में बुलाया। उस कमरे में उस समय कोई भी नहीं था। बच्ची का आरोप है कि जब उसने काम दिखाया तो आरोपी गेस्ट टीचर ने उसे पहले अपने कपड़े उतारने की बात कही। इनकार करने पर गेस्ट टीचर ने उसे धमकाया और इस बात का जिक्र किसी से भी नहीं करने को कहा।