फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने की अश्लील हरकत, सदमे में बच्ची, रोते-रोते सुनाई आपबीती

Mon, 25 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साढौरा(यमुनानगर)
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
टीचर ने चौथी कक्षा की छात्रा से इतनी अश्लील हरकत की कि उसके दिल में दहशत बैठ गई। उसने रोते-रोते मां को अपने साथ बीती सुनाई। इससे गुस्साए परिजनों ने टीचर को जमकर पीटा। घटना यमुनानगर में साढौरा के गांव सुल्तानपुर की है। प्राइमरी स्कूल में डेपुटेशन पर तैनात गेस्ट टीचर दलबीर ने यह घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी गेस्ट टीचर दलबीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव सुल्तानपुर के प्राइमरी स्कूल की टीचर की सेमिनार में ड्यूटी होने के कारण 18 जुलाई को रतौली स्कूल के गेस्ट टीचर दलबीर को वहां डेपुटेशन पर तैनात किया गया था।

पीड़ित बच्ची का आरोप है कि 21 जुलाई को जब वह दलबीर को अपना काम दिखाने गई तो उसने उसे दूसरे कमरे में बुलाया। उस कमरे में उस समय कोई भी नहीं था। बच्ची का आरोप है कि जब उसने काम दिखाया तो आरोपी गेस्ट टीचर ने उसे पहले अपने कपड़े उतारने की बात कही। इनकार करने पर गेस्ट टीचर ने उसे धमकाया और इस बात का जिक्र किसी से भी नहीं करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने रोते हुए सुनाई अपबीती

परिजनों का आरोप है कि स्कूल से वापस आने के बाद उनकी बेटी दहशत में थी। पूछने पर उसने कुछ भी नहीं बताया और अगले दिन स्कूल नहीं गई। शनिवार सुबह परिजनों के बार-बार पूछने पर बच्ची ने रोते हुए सारा किस्सा बयान किया। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके आरोपी गेस्ट टीचर को बचा लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट टीचर दलबीर को अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। इसके बाद बिलासपुर के डीएसपी सुभाष चंद व एसएचओ सचिन ने पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए। इसके बाद इस मामले को यमुनानगर के महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

उधर, अश्लील हरकत करने के आरोपी गेस्ट टीचर दलबीर ने इसका खंडन किया है। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली लड़की 21 जुलाई को कुछ अन्य छात्राओं के साथ मिलकर शरारतें कर रही थी। तब उन्होंने उसे डांट दिया था। बस इसी बात को अश्लील हरकत के तौर पर तूल दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें