भाजपा नेता की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़
इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले एक भाजपा नेता की नाबालिग लड़की के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
अपनी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने की शिकायत भाजपा नेता ने दी है। भाजपा नेता ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार रात को 9 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटर पर मार्केट से दवाई लेने गई थी।
दवाई लेकर जैसे ही वह अपने घर वाली सड़क पर आई तो कॉलोनी लड़क टाइगर ने अपने 4 दोस्तों के साथ उसका एक्टिवा रोक कर पहले छेड़छाड़ की उसके बाद लड़की का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की।
वहीं मौके पर मौके आईटी पार्क के एडिशनल एसएचओ सुखचैन सिंह ने बताया कि शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जायेगा। वहीं इलाका पार्षद के नजदीकी इस नेता का कहना कि कॉलोनी में नशेड़ी और आवारा युवकों की संख्या बढ़ गई है।
आए दिन लोग इन नशेड़ी युवकों से परेशान रहता है। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार आईटी पार्क के एसएचओ से भी की थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई असामाजिक तत्चों पर कोई कार्रवाई न करने का नतीजा यह कि शहर के जम्मेवार लोगों के बच्चों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। ऐसे में आम आदमी को क्या हाल होगा।