फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के पास जा रही जम्मू की महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें

Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
मोहाली के गांव शाहीमाजरा से वीरवार रात पैदल पति से मिलने जा रही जम्मू कश्मीर की महिला से नशे में टल्ली ट्रक चालक और कंडक्टर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। हालांकि महिला ने पहले अकेले उनका सामना किया। बाद में पति और इलाके के लोगों ने ट्रक चालक और कंडक्टर की धुनाई कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


लोगों के जुटने के बाद आरोपी ट्रक में सवार होकर भागने लगे। लेकिन लोगों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इसके बाद वे ट्रक का अगला शीशा तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला वीरवार देर रात का है। जम्मू कश्मीर निवासी महिला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में अपने पति के पास जा रही थी। तभी वहां पर एक ट्रक खड़ा था।

ट्रक चालक व कंडक्टर शराब पी रहे थे। महिला को देखकर नशे में टल्ली ट्रक चालक व कंडक्टर ने उसे कमेंटबाजी व अश्लील हरकते शुरू कर दी। इसी बीच जब महिला अपनी पति की कंपनी में नहीं पहुंची तो पति उसे देखता हुआ शाहीमाजरा की तरफ निकल पड़ा। रास्ते में उसे पत्नी दिख गई। जिसे नशे में टल्ली ड्राइवर कंडक्टर ने घेर रखा था। इसके बाद पति पत्नी दोनों शोर मचाते हुए उनसे मुकाबला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर दोनों तेजी से ट्रक में घुस गए। साथ ही अपने आप को अंदर बंद कर ट्रक को भगाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद वह पकड़े जाने के डर से दहशत में आ गए। दोनों ने डरकर ट्रक का अगला शीशा तोड़ दिया।

साथ ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही इस संबंधी राज्य के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें