फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स के लिए 'जो' हायर की, वो नशा करके मर गई

Tue, 20 Jan 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के घर में चल रहे 'कोठे' से सेक्स के लिए लड़की हायर की। सुरूर बनाने के मकसद से जो नशा लिया वो ओवरडोज हो गया। नतीजा...
विज्ञापन

लड़की दम तोड़ गई। ग्राहक के हाथ-पैर फूल गए। ग्राहक ने तुरंत सेक्स रैकेट के सरगना प्रमोद को सूचना दी। सरगना प्रमोद तुरंत मौके पर पहुंचा और लड़की के शव को घर में छिपाकर रख लिया।

सुबह मौका मौका पाते ही आरोपी उस लड़की के शव को गाड़ी में रख बलौंगी के श्मशानघाट में उसे जलाने के लिए निकल पड़ा लेकिन अंतिम संस्कार से पहले पंडित को शक हो गया और मामला पुलिस के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रमोद 10 साल से फेज-11 में देह व्यापार कर रहा था। वह उस लड़की को अपने कारोबार में शामिल करने के लिए दिल्ली से लाया था। पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस कारवाई पर सवालिया निशान

फेज-11 में रहस्यमयी स्थिति में हुई लड़की की मौत के तार देह व्यापार से जुड़े हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में पकड़ा दलाल प्रमोद सालों से यह कारोबार चला रहा है। वह यूपी और बिहार से गरीब घरों की लड़कियों को 20 से 30 हजार रुपये में हफ्ते की दर से यहां पर लाता था।

आरोपी लड़कियों से हफ्ते में 80 हजार से एक लाख रुपये तक की कमाई करता था। इसके बाद लड़कियों को वापस भेज देता था। फेज-11 में जहां कारोबार चल रहा था उसके बिल्कुल पास पुलिस थाना है। लेकिन पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की करवाई पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।

जांच अधिकारी का कहना है कि स्कैंडल में शामिल लोगों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि शनिवार को यूपी गोंडा की रहने वाली एक युवती का शव मोहाली के श्मशानघाट में संस्कार के लिए लाया गया था। आरोपियों ने युवती के शव को बुजुर्ग का शव बताया था।

पुलिस जांच में सामने आया है की मुख्य आरोपी प्रमोद नामक दलाल पर चंडीगढ़ और सोलन में देह व्यापार के मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। ताकि आरोपी की सारी हकीकत सामने लाई जा सके।

व्हाट्सअप ग्रुप और फेसबुक पेज से ग्राहकों की तलाश

ये अक्सर उन इलाकों में घर किराये पर लेता था। जहां अधिकतर लोग पीजी में रहते हैं। या फिर जहां कामकाजी लोग अधिक रहते हैं। ताकि उन पर किसी को संदेह न हो। व्हाट्सअप ग्रुप और फेसबुक पेज से भी ग्राहकों को तलाशा जा रहा था। जो ग्राहक मिलता था उसके बारे में पड़ताल भी करते थे।
 
दलाल पूरी प्लानिंग से लड़कियों को सिटी के साथ लगते गांवों बलटाना, डेराबस्सी सहित अन्य इलाकों में रखते थे। कोई शक न करे इसलिए बुजुर्ग महिला भी साथ रहती थी। वहीं सभी एक दूसरे से मासी चाची या दीदी बताकर बातें भी करतीं थीं। शाम को शॉपिंग के बहाने लड़कियों को घर से निकालकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था।
 
मोहाली पुलिस अब नोनी नाम के युवक की तलाश कर रही है। पुलिस की टीमें युवक की तलाश में लगतार छापामारी भी कर रही है। उसके पकड़े जाने पर कई बड़े खुलासे हाने की उम्मीद है।
 
पुलिस ने रविवार को देह व्यापार के धंधे में शामिल दलाल प्रमोद और नेहा नामक महिला को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

बुजुर्ग का शव बता युवती को चिता पर लिटाया

दिल्ली से 30 हजार रुपये में जिस युवती को खरीदकर लाए थे, उस युवती का शव आज मोहाली के श्मशान घाट में नजर आया। युवती को बुजुर्ग महिला का शव बताकर सेक्टर-57 के श्मशान घाट में चिता पर लिटा दिया। अंतिम संस्कार से पहले घाट के कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने चिता से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।

पुलिस ने मौके से फेज-11 निवासी प्रमोद कुमार समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें कुछ महिलाएं भी हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला देह व्यापार से जुड़ा है। युवती को दिल्ली से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया गया था।

पंडित को हुआ शक

संगरूर निवासी प्रमोद कुमार फेज-11 में किराये पर रहता है। उसने फोन पर श्मशान घाट में बुकिंग कराई और दोपहर को एंबुलेंस में साथियों के साथ लाश लेकर श्मशान घाट पहुंच गया। उसने कर्मचारियों को बताया कि बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना है।

उसे आठ नंबर घाट अलाट कर दिया गया। चिता सजा कर जैसे ही शव रखा गया तो घाट के पंडित को शक हुआ। उसने लाश का चेहरा दिखाने के लिए कहा तो वे आनाकानी करने लगे।

पंडित ने खुद कपड़ा हटाकर चेहरा देखा तो शव युवती का था। उसने तत्काल अपने दफ्तर को सूचना दी और पुलिस बुला ली गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी-1 आशीष कपूर ने अंतिम संस्कार में आए करीब एक दर्जन लोगों को राउंड अप करने को कहा।
विज्ञापन

दो दिन पुरानी लाश

पुलिस को प्रमोद ने बताया कि वह देह व्यापार चलाता है और लड़की को दिल्ली से लेकर आया था। दो दिन पहले लड़की ने अधिक शराब पी ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने ग्रुप के मेंबरों को सूचित किया।

मौत या हत्या: गले पर थे निशान
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के गले पर निशान हैं। इससे हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। श्मशान घाट पर पहुंचे पड़ोसियों के मुताबिक लड़की की मौत के बारे में किसी को पता नहीं चले, इसका भी आरोपी ने पूरा प्रयास किया। बदबू रोकने के लिए उसने घर में नीम के पत्ते डाले हुए थे। वहीं, परफ्यूम का छिड़काव भी किया हुआ था।

तीस हजार में लाया था लड़की
प्रमोद ने मीडिया को बताया कि लड़की उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले की रहने वाली है। वह उसे एक हफ्ते पहले ही दिल्ली से खरीदकर लाया था। उसका नेटवर्क  ट्राइसिटी में है। इससे पहले उसने सेक्टर-68 में अपना ठिकाना बना रखा था। कुछ दिन पहले ही कमरा बदला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें