फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः होटल मालिक ने पत्नी को बीच सड़क मारी 6 गोलियां, मौत

Wed, 18 Oct 2017 12:32 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
दिवाली पर मोहाली से बड़ी खबर, होटल मालिक ने बीच सड़क अपनी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा। वारदात फेज 11 में अंजाम दी गई। फेज 11 थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएचओ अमरप्रीत सिंह ने हत्याकांड की पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों ने फोन किया और बताया कि एक शख्स ने कार में साथ बैठी पत्नी को गोलियां मार दी हैं। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आरोपी पति को लोगों के साथ मिलकर मौके पर ही दबोच लिया गया और घायल पत्नी को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान होटल सरावा मालिक निरंकार सिंह के रूप में हुई, वहीं मृतका उसकी पत्नी कुलवंत कौर थी। निरंकार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं पता चला है कि निरंकार कुलवंत को लेकर रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। वे कार को एक साइड खड़ी करके बहस करने लगे और इस बीच निरंकार ने कुलवंत को गोली मार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें