फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से मिलवाने को कहा तो खुला कंपनी मैनेजर का राज, 5 साल से अंजान थी

Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
लड़की ने घरवालों से मिलवाने का दबाव डाला तो वह धमकाने लगा। फिर सामने आया कंपनी मैनेजर का वो सच, जिससे वह पांच साल से अनजान थी। घटना मोहाली की है। नामी कंपनी का मैनेजर एक लड़की तो तीन साल तक शादी का झांसा देकर रेप करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान लड़की को उसने काफी समय तक लिव इन में भी रखा। मैनेजर की जहां तैनाती होती थी, वहां लड़की को साथ ले जाता था। लड़की जब शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और शादी करने से मना कर दिया।

लड़की की शिकायत पर थाना फेज-एक की पुलिस ने मोहन लाल निवासी होशियारपुर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया है कि करीब चार साल पहले नौकरी की तलाश में लुधियाना में आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद काफी समय तक दोनों एक ही कंपनी में काम करते रहे। इस बीच दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया।
विज्ञापन

बहाने बनाकर तीन साल तक टरकाता रहा

rape
लड़की ने बताया कि उसे आरोपी पर विश्वास हो गया था, इस कारण वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने मंदिर में उससे शादी भी कर ली और दोनों साथ रहने लगे। पहले काफी समय तक लुधियाना, फिर चंडीगढ़ और कुछ समय तक अमृतसर में रहे।

लड़की ने बताया कि आरोपी ने शादी के बारे में घर में नहीं बताया था। वह जब भी उसे कहती थी कि घर में बता दो, वह टरका देता था। वहीं, कोर्ट मैरिज करने के नाम पर बहाने बनाता था। करीब तीन साल तक ऐसे करता रहा। पीड़िता ने कहा कि जब उसने दबाव बनाया तो आरोपी उसे धमकाने लगा।

इतना ही नहीं जालंधर में उसके खिलाफ झूठी पुलिस शिकायत भी दे दी। इसके बाद वह उसे परेशान करता रहा। उसने जब पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाने लगा। लड़की का कहना है कि उसे अब भी अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें