फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में तेज रफ्तार कार ट्रक के पिछले टायर में घुसी, एक की मौत

Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर बजरी से भरे ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन चौक पर वीरवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर बजरी से भरे ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसी। कार में दो युवक फंस गए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को कार सवारों को निकालने में करीब 45 मिनट लगे। हादसे में 24 वर्षीय हरमनप्रीत सिंह निवासी पटियाला की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा उसका दोस्त सिद्यकप्रीत (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जीएमसीएम-32 रेफर किया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बजरी से भरा ट्रक हादसे के बाद सड़क में पलट गया। 

जानकारी के मुताबिक, कार सवार हरमन व सिद्यकप्रीत पटियाला का रहने वाले थे। वह चंडीगढ़ में बुधवार को पार्टी करने आए हुए थे। वीरवार सुबह करीब सवा चार बजे पटियाला जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


मटौर थाने के एचएचओ महेश सैनी ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवक के जानकार अवतार सिंह की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर राकेश सिंह के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सेक्टर-71 की तरफ से रांग साइड से आ रही थी। साथ ही ट्रक के पिछले टायर को हिट दिया। ट्रक खरड़ की तरफ आ रहा था।

एयरबैग खुल जाता तो बच सकती थी जान
हादसे में कार मालिक हरमनप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारों के मुताबिक हादसे के समय कार सिद्यकप्रीत चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद सिद्यकप्रीत वाली साइड के एयरबैग खुल गए। जबकि दूसरी साइड के एयरबैग नहीं खुले, जिससे हरमनप्रीत की मौत हो गई।

कई लोग खो चुके हैं जान
एयरपोर्ट रोड पर जिस जगह हादसा हुआ है, वह जगह काफी खतरनाक है। इस जगह पर कई लोग हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। कुछ समय पहले इसी जगह पर एक स्कूटर सवार पर ओवर लोड टिप्पर चढ़ गया था। वहीं, कई बार लोग गमाडा से कह चुके है कि इस जगह पर गड्ढों को भरवाया जाए। इन गड्ढों की आज तक किसी ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें