पंजाब के मोगा में पेड़ से एक जीप टकराई और हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के करीब मोगा जिले के बाघा पुराना के गांव संगत पुरा में हुआ।
बताया जा रहा है कि हादसा एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। साइकिल वाले को बचाते बचाते जीप बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर लगते ही जीप के परखच्चे उड़ गए और लोग उछल कर इधर उधर जा गिरे। सभी मृतक बठिंडा के एक गांव के बताए जा रहे हैं।